Breaking News

अधिवक्ताओं के नए चेंबर का हुआ उद्घाटन

– रजिस्ट्री आफिस आने वाले लोगों को मिलेगी सहूलियत
– अधिवक्ताओं के चेंबर का फीता काटकर उद्घाटन करते अतिथि।
फतेहपुर। शहर के पुरानी तहसील पर निबंधन कार्यालय के सामने अधिवक्ता रवि कुमार यादव एडवोकेट, मो. साबिर एडवोकेट, ओम प्रकाश सिंह कश्यप एडवोकेट, अतुल यादव एडवोकेट के नए चेंबर का उद्घाटन उमेश कुमार शुक्ला, ओपी कश्यप, इंद्रजीत सिंह यादव ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि इस नए चेंबर के खुल जाने से रजिस्ट्री ऑफिस में आने वाले लोगों को अपने काम के लिए बहुत सहूलियत मिलेगी और अधिवक्ता द्वारा उनका काम आसान हो जाएगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि यहां पर आने वाले सभी गरीब, मजलूम लोगों का कम से कम पैसे में अच्छा काम समय से किया जाएगा। इस मौके पर सत्यम गुप्ता एडवोकेट, अतुल यादव एडवोकेट, सुरेश कुमार एडवोकेट, सुनील सिंह, संजय यादव, अंशु प्रताप सिंह, स्वतंत्र यादव, विकास यादव, राहुल सिंह, अजय सिंह, परीक्षित यादव, शिवकुमार, कमल कोरी, राजेश यादव सहित कई दर्जन अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *