Breaking News

क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

– एक लाख सदस्य बनाने का लिया संकल्प
– क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते समाज के लोग।
फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर के स्वागत में रविवार को नगर कार्यालय जेल रोड स्थित तांबेश्वर मंदिर के पास भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। उपस्थित लोगों ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर को माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने कहा कि प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 30 जून तक जिले के सभी ब्लॉकों में संगठन का गठन पूरा कर लिया जाएगा। इसकी शुरुआत धाता ब्लॉक से होगी। उन्होंने बताया कि चार जून को कुशभा ग्राम सभा में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने को लेकर उपस्थित सदस्यों से विस्तृत चर्चा कर सुझाव भी लिए गए। विजय सिंह गौर ने कहा कि महासभा का लक्ष्य प्रत्येक क्षत्रिय गांव तक पहुंच बनाकर एक लाख सदस्यों को संगठन से जोड़ना है। साथ ही बेसहारा बच्चियों के विवाह और गरीब बच्चों की शिक्षा में हरसंभव मदद की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अशोक तपस्वी ने की, जबकि संचालन नागेंद्र सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरपी सिंह भदौरिया, डॉ. अभिषेक सिंह, अमित परिहार, संजय सिंह कछवाह, समरबीर सिंह, मोनू सिंह, पिंटू सिंह, राकेश प्रताप सिंह, पंकज सिंह तोमर, लालजीत सिंह, राज सिंह भदौरिया, रंजना सिंह, मधु सिंह भदौरिया, लक्ष्मी सिंह भदौरिया, एससीएस चौहान, अंगद सिंह चंदेल, डॉ. विमल सिंह, अजय प्रताप सिंह, अरुण सिंह चौहान, अमित सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सूरज उगल रहा अंगारे, 44 डिग्री पार पहुंचा पारा

– लू के थपेड़ों ने थाम दी जिंदगी की रफ्तार – दोपहर होते ही सूनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *