Breaking News

NHAI का नया ट्रायल, NH-334B पर रोड पर ही दिखेगी स्पीड की सीमा

खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्ग 334 बी पर एक नई पहल शुरू की है। अब इस हाईवे पर वाहन चालकों को स्पीड लिमिट जानने के लिए साइड में लगे बोर्ड देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि स्पीड लिमिट सीधे सड़क पर ही लिखी जा रही है।
हाईवे की दायीं लेन पर 90 किलोमीटर प्रति घंटा और बीच वाली लेन पर 65 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड लिमिट बड़े और स्पष्ट अक्षरों में पेंट की जा रही है। यह मार्किंग इस तरह से की जा रही है कि वाहन चालक को चलते समय बार-बार यह दिखाई देती रहे और वह अपने वाहन की गति को नियंत्रित रख सके।

News Article Hero Image

राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर हर 10 किलोमीटर के बाद सड़क पर ही ऐसे लिखी जा रही है स्पीड लिमिट।

लोग स्पीड साइनबोर्ड नहीं देते हैं ध्यान

अक्सर देखा जाता है कि कई चालक साइड में लगे स्पीड साइनबोर्ड पर ध्यान नहीं दे पाते, जिससे अनजाने में ओवरस्पीडिंग हो जाती है। ओवरस्पीडिंग सड़क हादसों का एक बड़ा कारण मानी जाती है। ऐसे में सड़क पर ही स्पीड लिखे जाने से चालकों को लगातार विजुअल रिमाइंडर मिलता रहेगा, जिससे वे समय-समय पर अपने वाहन के स्पीडोमीटर पर नजर डालकर गति नियंत्रित कर सकेंगे।

नए और बाहरी ड्राइवरों के लिए पहल होगी कारगर

जानकारों का मानना है कि यह पहल खासकर नए और बाहरी वाहन चालकों के लिए काफी कारगर साबित होगी, जिन्हें रूट की जानकारी कम होती है। इसके अलावा रात के समय रिफ्लेक्टिव पेंट के कारण स्पीड लिमिट और भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगी, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सकती है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है और कई स्थानों पर तेज गति के कारण हादसे भी सामने आते रहते हैं। ऐसे में इस तरह की पहल निश्चित रूप से सड़क सुरक्षा को मजबूत करेगी। हाईवे को हादसा मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए यह ट्रायल किया जा रहा है, अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो आने वाले समय में अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों और व्यस्त सड़कों पर भी इस तरह की व्यवस्था लागू की जा सकती है।

 जगभूषण, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई

 

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *