Breaking News

भैंसौली सेकंड के मॉडल स्कूल में निकला नामांकन रथ

देवमई, फतेहपुर। देवमई ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय भैंसौली सेकंड में शनिवार को श्स्कूल चलो अभियानश् धूमधाम से मनाया गया। खास बात रही कि इस अवसर पर एक रंग-बिरंगा नामांकन रथ पूरे गांव में घुमाया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह स्कूल सिर्फ नामांकन नहीं, बल्कि नवाचार और संसाधनों के लिए भी इलाके में मिसाल बन चुका है। यहां बच्चों के लिए डिजिटल प्रोजेक्टर क्लास, आरओ का ठंडा पानी, इनवर्टर सुविधा, कंप्यूटर, और झूले जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यालय के प्रेरणास्रोत प्रधानाध्यापक फैजान अहमद कई बार विभागीय सम्मान पा चुके हैं। उनके साथ शिक्षिका वैशाली बाजपेई, मोहिनी, शिक्षामित्र राजकुमारी और अन्य सहयोगियों ने मिलकर अभियान को रंगारंग और सफल बनाया। गांववालों ने भी पहल का स्वागत करते हुए अपने बच्चों को स्कूल भेजने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *