Breaking News

66 मुकदमों वाले 12 शातिर अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

– चोरी, लूट, डकैती व मादक पदार्थ तस्करी में शामिल अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर
– एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। पुलिस विभाग के अनुसार इन अपराधियों के खिलाफ फतेहपुर सहित अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में 66 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, डकैती तथा मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और लगातार निगरानी के उद्देश्य से हिस्ट्रीशीट खोली गई है। हिस्ट्रीशीट खोले गए अपराधियों में थाना खखरेरू क्षेत्र का मनोज कुमार पुत्र जोरावर, थाना खागा क्षेत्र के सोहेल उर्फ मुस्कान नट तथा अब्दुल पुत्र कल्लन, थाना कल्यानपुर का अमित कुमार विश्वकर्मा, थाना बिंदकी का रिजवान पुत्र मो. सर्रू, थाना हुसैनगंज का मोहम्मद जीशान उर्फ मोहम्मद शोएब, थाना सुल्तानपुर घोष का शिवम कुमार, थाना जहानाबाद के राशिद पुत्र अतीक, राजा उर्फ नवीन नट तथा अतुल सोनकर, जबकि थाना जाफरगंज क्षेत्र के गुफरान पुत्र जुल्फिकार और शहबाज पुत्र शहीद खान शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अधिकांश अपराधियों पर पांच से आठ तक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई आरोपी चोरी और लूट की घटनाओं में लंबे समय से सक्रिय बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ मादक पदार्थों की बिक्री और डकैती जैसे अपराधों में भी लिप्त रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद इन अपराधियों की गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। इनके आवागमन, संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक संपर्कों पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी संभावित आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

सूरज उगल रहा अंगारे, 44 डिग्री पार पहुंचा पारा

– लू के थपेड़ों ने थाम दी जिंदगी की रफ्तार – दोपहर होते ही सूनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *