Breaking News

कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे में हुए चुनाव में पंकज चुने गए एआईसीसी सदस्य

न्यूज़ वाणी

कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे में हुए चुनाव में पंकज चुने गए एआईसीसी सदस्य

*मुन्ना बक्श के साथ संवाददाता ओमप्रकाश गौतम की खास रिपोर्ट*
अतर्रा/ बांदा| कांग्रेस के हुए सांगठनिक चुनावों में जनपद के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंकज मिश्र को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने 170 सदस्यों की सूची जारी की है।श्री पंकज मिश्र कांग्रेस के सांगठनिक कार्यों को प्रमुखता से निभाते हैं।कांग्रेस की छात्र इकाई से लेकर जिलाध्यक्ष,प्रदेश संगठन मंत्री आदि पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह कई राज्यों में एआईसीसी के पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं।अभी बीते दिनों उन्हें पीसीसी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है।
2022 के विधानसभा चुनावों में श्री मिश्र ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रमुख कार्यक्रम प्रशिक्षण में को-ओर्डिनेटर के रूप में प्रदेश के लगभग दो दर्जन जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम को संपन्न कराया।
उनके निर्वाचन से जिले में सैकड़ों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कुशल पटेल,त्रियुगी नारायण शुक्ला,राजकुमार शुक्ला,राज नारायण यादव,मुन्नी देवी कोल,ललित पांडेय,संतोष पटेल,कृष्णराज पटेल, रामप्रकाश श्रीवास्तव,विजय मिश्र आदि सैकड़ों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

About NW-Editor

Check Also

बंद रेलवे क्रॉसिंग खोलने की मांग पर करणी सेना और ग्रामीणों का धरना, रेलवे प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त

बंद रेलवे क्रॉसिंग गेटों को खोलने की मांग करते हुए करणी सेना के कार्यकर्ताओं व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *