Breaking News

पुलिस चौकी के बाहर युवक पर बरसे थप्पड़, भड़के लोग

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना वृंदावन में तैनात एक दरोगा का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है. इस वीडियो में एक दरोगा स्कूटी पर बैठे एक युवक को एक-दो नहीं, बल्कि कई थप्पड़ मारता दिख रहा है. बताया जा रहा है कि युवक की कोई बड़ी गलती भी नहीं थी, लेकिन दरोगा ने रौब दिखाते हुए उसके साथ ज्यादती की.

दरोगा ने जड़े कई थप्पड़

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक से स्कूटी से जा रहा है. उसी दौरान एक दरोगा उस युवक के कॉलर पकड़ता है और उसे कई थप्पड़ मारता है. उसके साथ तीन और दरोगा भी रहते हैं. इतने पर भी दरोगा मानता नहीं है, वह उस युवक के कॉलर पकड़कर उसे थाने ले जाता है. बताया जाता है कि वह वहां भी उसे मारता है.

जानकारी के मुताबिक रविवार के दिन एक पीड़ित युवक आशीष श्रीवास्तव अपनी  स्कूटी सवार पीडि़त युवक आशीष श्रीवास्तव किसी काम से पुलिस चौकी से गुजर रहा था, तभी उसके फोन पर किसी का कॉल आ गया. वह वहीं रुक गया. उसी दौरान दरोगा आए और उसे पकड़ लिए. इसके बाद दरोगा ने आव देखा ना ताव और युवक को थप्पड़ पे थप्पड़ मारने लगा. दरोगा का नाम सुबोध मलिक है, जो कॉलर पकड़कर घसीटते हुए पीड़ित को पुलिस चौकी के भीतर तक ले गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान वह युवक घायल भी हो गया. अब कई जगह वीडियो वायरल हो रहा है. लोग दरोगा पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

भड़के लोग

इस खबर के आते ही नेटिजंस भड़कते नजर आ रहे हैं. लोग दरोगा पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

About NW-Editor

Check Also

बिजली गुल, पानी की समस्या से परेशान ग्रामीण

– लाइनमैन के मोबाइल बंद करने से उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश – सड़क पर हंगामा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *