Breaking News

जलभराव से जूझ रहे सांडा गांव के लोग, स्कूल जाने वाला रास्ता डूबा

 

बबेरू, बांदा। बबेरू तहसील के ग्राम पंचायत सांडा में जल निकासी की समस्या से लोग बुरी तरह परेशान हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय को जाने वाला मुख्य रास्ता जलभराव के कारण पूरी तरह से डूब जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, अध्यापकों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी के लिए बनी नाली की सफाई पिछले साल की बरसात के बाद से अब तक नहीं की गई है, जिससे पानी जमा हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान मंजू देवी से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई कराई जाए और रास्ते से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और आम जनजीवन सामान्य हो सके।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *