Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;

सीओ सिटी ऑफिस के पास जलभराव से लोग परेशान

– वार्ड सभासद ने डीएम से लगाई गुहार
– डीएम को ज्ञापन देने जाते वार्ड सभासद व अन्य।
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 02 आवास विकास क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्रीय सभासद एवं भाजपा नेता दीपक कुमार मौर्य ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। सभासद द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि सीओ सिटी ऑफिस के पास पुलिस लाइन एवं आवास विकास क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। सड़क पर लगातार पानी भरे रहने से स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थान, जिनमें अंबेडकर शिक्षा सदन स्कूल, डीपी पब्लिक इंटरमीडिएट स्कूल सहित कई विद्यालय शामिल हैं, वहां आने वाले छात्र-छात्राओं को जलभराव के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। सभासद ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गंदे पानी के जमाव से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों को लेकर चिंता बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। साथ ही नगर पालिका प्रशासन से भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेकर जल्द समाधान कराएगा।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *