Breaking News

स्वास्थ्य शिविर में छात्र-छात्राओं का शारीरिक परीक्षण

 

खागा, फतेहपुर। शुक्रवार को अभय प्रताप सिंह इंटरनेशनल स्कूल, खागा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की समग्र जाँच की गई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य, दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परीक्षण किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राज श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने शिविर का निरीक्षण करते हुए बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की महत्ता पर बल दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा। विद्यालय परिवार आशा करता है कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बन सकेंगे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *