Breaking News

ISS पहुंचने वाले पहले भारतीय शुभांशु शुक्ला को पीएम मोदी ने दी बधाई – रचा गया नया इतिहास!

 

भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गए हैं। उनका एक्सिओम-4 मिशन ने उड़ान भर ली है। यह भारत के लिए गर्व की बात है। अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने। ऐसे में खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखा, “हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वे अपने साथ 1.4 बिलियन भारतीयों की इच्छाएँ, उम्मीदें और आकांक्षाएँ लिए हैं। उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को सफलता की शुभकामनाएँ!” गौरतलब है कि बुधवार (25 जून 2025) को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट ने स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने ISS पहुँचने के लिए उड़ान भरी। इसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी सवार हैं। वह 14 दिन के एक्सिओम -4 मिशन पर गए हैं। इससे पहले यह मिशन 7 बार टाला गया था।

About NW-Editor

Check Also

‘कुत्ते भौंकते रहते हैं, बाघ शिकार करता है’: एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर पर बड़ा ऐलान

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है. शिवसेना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *