Breaking News

सल्फास की तस्वीर और Insta पर आखिरी अलविदा, 10 मिनट में पुलिस ने बचाई ज़िंदगी

 

सहारनपुर में एक युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला. उसके पोस्ट से हड़कंप मच गया और पुलिस ने वक्त से पहुंचकर युवती की जान बचा ली. पुलिस को मेटा कंपनी की ओर से मेल पर इस बात की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस युवती के IP एड्रेस के जरिए युवती के पास पहुंच गई. दरअसल, युवती ने इंस्टाग्राम पर सल्फास के रैपर की फोटो डाली और लिखा, “सबको गुड बाय म्हारे से कोई गलती हो गई हो तो माफ कर देना मेरा मूड ऑफ है.”

युवती की इस पोस्ट के बाद मेटा कंपनी के मॉडरेशन सिस्टम ने इन शब्दों को कैच किया और उत्तर प्रदेश पुलिस को मेल कर इसकी जानकारी दी, जहां जानकारी मिलते ही दस मिनट के अंदर पुलिस युवती के IP एड्रेस से उसकी लोकेशन को ट्रेस करते हुए उसके पास पहुंच गई. ये मामला सहारनपुर के नकुड थाना इलाके के अंबेहटा इलाके का है. यहां रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की ने ही खुदकुशी करने की कोशिश की थी. उसने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की.

पोस्ट में युवती ने सल्फास (जहर) की गोलियों के रैपर का फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था कि आप सबको GOOD BYE अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो माफ कर देना. मेरा मूड ऑफ है. लड़की के पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम युवती के पास पहुंच गई. पुलिस ने युवती के परिजनों को युवती की पोस्ट की जानकारी दी तो उनके भी हाथ पांव फूल गए.

पुलिस टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों और युवती के परिजनों ने लड़की को काफी समझाया. तब जाकर लड़की खुदकुशी करने से रुकी. युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके चलते उसने सुसाइड करने का सोचा और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की. फिलहाल लड़की ने फिर से ऐसा न करने का वादा पुलिस से किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की काउंसलिंग कराई जाएगी.

About NW-Editor

Check Also

“सहारनपुर हादसा: कार पर पलटा बजरी लदा डंपर, एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत”

सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *