Breaking News

महुआ घाटी के बाढ़ राहत शिविर पहुंचे जनप्रतिनिधि

– पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री समेत जहानाबाद विधायक ने बांटी राहत किट
– बाढ़ पीड़ितों से वार्ता करतीं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री व जहानाबाद विधायक।
फतेहपुर। मलवां विकास खण्ड के अंतर्गत पाण्डु व गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसे पैदा हुए हालातों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल महुआ घाटी के बाढ़ राहत शिविर पहुंचे। जहां बाढ़ प्रभावितों से वार्ता कर उनके बीच राहत किट का वितरण किया। बताते चलें कि इन दिनों पाण्डु व गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण तटीय इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। बाढ़ को देखते हुए नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों के लिए राहत शिविर भी बनाए गए हैं। इन राहत शिविरों में लोग रह रहे हैं। महुआ घाटी के बाढ़ राहत शिविर में बड़ी संख्या में लोग प्रवास कर रहे हैं। उनकी स्थिति जानने के लिए पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल पहुंचे और बाढ़ प्रभावितों से वार्ता की। वार्ता के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ को लेकर बेहद चिन्तित है और उनकी सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। बाढ़ प्रभावितों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। तत्पश्चात दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत किट का भी वितरण किया। राहत किट हाथ में पाकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

About NW-Editor

Check Also

तिरंगे की शान में सड़कों पर उमड़ा उत्साह, डीएम-एसपी ने रैली को दिखाई हरी झंडी वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजा शहर, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

फतेहपुर, 11 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *