Breaking News

खागा में किसान यूनियन के नए कार्यालय का शुभारंभ, राकेश टिकैत ने किसानों की एकजुटता पर दिया जोर

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने खागा स्थित नवीन सब्जी मंडी में संगठन के जिला कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई में संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है और आगे भी संघर्ष जारी रखेगा। जिला उपाध्यक्ष यूसुफ तबरेज ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को भारी-भरकम माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

कार्यालय उद्घाटन के बाद किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। किसानों पर किसी भी तरह का जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन-प्रशासन के सामने किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाता है। उन्होंने किसानों से आपसी एकजुटता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने की अपील की।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष यूसुफ तबरेज ने फतेहपुर शहर और बिंदकी में संचालित सब्जी मंडियों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों पर सब्जी मंडियां सरकारी मंडी समिति के बजाय निजी स्थानों पर संचालित हो रही हैं, जिससे सब्जी आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दोनों मंडियों को सरकारी मंडी समिति के अंतर्गत संचालित कराने की मांग की।

इस पर राकेश टिकैत ने मामले में जल्द पहल करने की बात कही, ताकि सब्जी आढ़तियों को राहत मिल सके।

वहीं, जिला उपाध्यक्ष यूसुफ तबरेज ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि खागा की नवीन सब्जी मंडी में भारतीय किसान यूनियन की ओर से लगाए गए पोस्टर और तस्वीरें जला दी गई हैं। उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में शफीक राइन, बबलू राइन, मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद मुजम्मिल, सोनू यादव, मानू, मनोज पाल, शीलू, फैजम सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, कई घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे-2 पर बुधवार सुबह ट्रक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *