Breaking News

सरस्वती विद्या मंदिर में संस्कार केंद्र प्रमुखों की समीक्षा बैठक, केंद्रों के विस्तार के मिले निर्देश

 

महोबा। आल्हा चौक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनपद के संस्कार केंद्र प्रमुखों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री व नेपाल प्रभारी योगेश जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर प्रांत के संस्कार केंद्र प्रमुख शिव सिंह और झांसी संभाग के ग्रामीण निरीक्षक राम प्रसाद तिवारी शामिल हुए। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने की।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न संस्कार केंद्रों के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि योगेश जी ने कहा, “संस्कार केंद्र समाज निर्माण की प्राथमिक पाठशाला हैं। हमारा मुख्य ध्येय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति का विस्तार करना है।”

बैठक में संत रविदास जयंती और वार्षिकोत्सव की रूपरेखा तय की गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिलेभर से आए संस्कार केंद्र संचालक, आचार्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खोला मोर्चा, 18 हजार मानदेय समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

नियमितीकरण, स्थानांतरण नीति और सामाजिक सुरक्षा की मांग; सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *