Breaking News

नउवाबाग हाईवे पर हादसा: दूसरी बाइक की टक्कर से डिवाइडर से भिड़ी बाइक, दंपती घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग बाईपास एनएच-2 पर शनिवार सुबह एक बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया, जिससे दंपती घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार कानपुर नगर थाना नरवल गांव दलपतपुर निवासी कालीशंकर के 35 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार अपनी 28 वर्षीय पत्नी कमला देवी और एक वर्षीय पुत्री वैष्णवी के साथ बाइक से कौशांबी जनपद के भरवारी में रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे नउवाबाग एनएच-2 पर पहुंचे, तभी दूसरी बाइक की टक्कर लगने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में अनूप कुमार और उनकी पत्नी कमला देवी घायल हो गए, जबकि मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल दंपती को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में मिला रोड रोलर चालक का शव, कई दिनों से था लापता; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के अकबर खेड़ा गांव में शनिवार सुबह खेत में रोड रोलर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *