Breaking News

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: मोबाइल में वीडियो देखते-देखते फिर तालाब में उतरा युवक, डूबने से मौत

फतेहपुर। सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने का जुनून एक 18 वर्षीय युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब में वीडियो बनाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से हिमांशु की मौत हो गई।

युवक पहले तालाब के बीच तक जाकर वीडियो बना रहा था। वीडियो बनाने के बाद वह बाहर आया और कुछ देर अपने बनाए वीडियो को देखने के बाद दोबारा तालाब में उतर गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हिमांशु वीडियो बनाने के लिए तालाब में काफी अंदर तक चला गया था। बाहर निकलने के बाद वह अपने मोबाइल में वीडियो देखने लगा। कुछ देर बाद वह फिर तालाब में चला गया। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण अचानक वह गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा।

युवक को डूबता देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया और तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद करीब 30 मिनट की तलाश के बाद दो युवकों ने तालाब के पानी से हिमांशु को बाहर निकाला। तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी।

परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद पक्का तालाब पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

About NW-Editor

Check Also

पुणे से घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक की ट्रेन में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। पुणे से ट्रेन के जरिए घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *