Breaking News

महोबा में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा, किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर जोर

महोबा, 22 अगस्त 2026।
कृषि विभाग की ओर से प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के सेंट्रल नोडल अधिकारी (CNO) आलोक तिवारी ने की।

बैठक में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के उद्देश्यों और जनपद में इसके क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार ने योजना के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों और अब तक हुई प्रगति का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

अधिकारियों ने योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने, कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों की आय और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर भी जोर दिया।

बैठक के बाद सेंट्रल नोडल अधिकारी आलोक तिवारी ने महोबा के सिजहरी स्थित असियाना बायो एनर्जी एफपीओ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने एफपीओ की गतिविधियों, किसानों से जुड़ी कार्यप्रणाली और कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से एफपीओ के संचालन और किसानों को मिल रहे लाभ की जानकारी भी ली।

बैठक में उप कृषि निदेशक राम सजीवन, जिला कृषि अधिकारी पी.सी. विश्वकर्मा सहित कृषि विभाग के जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खोला मोर्चा, 18 हजार मानदेय समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

नियमितीकरण, स्थानांतरण नीति और सामाजिक सुरक्षा की मांग; सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *