**फतेहपुर में चुनावी रंजिश पर बवाल: BJP–SP समर्थकों में लाठी-डंडे चले, 23 पर केस दर्ज**

फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में शनिवार देर रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडों और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह घटना रात करीब 11 बजे चौडगरा चौराहे के पास हुई। बताया जा रहा है कि विवाद भाजपा नेता विक्रम सिंह (जिला पंचायत सदस्य) और व्यापारी सुरेंद्र सिंह उर्फ गोरे के समर्थकों के बीच हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, यह झगड़ा पुरानी चुनावी रंजिश का परिणाम था। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते और पत्थरबाजी करते साफ नजर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही चौडगरा चौकी प्रभारी चंदन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। चौडगरा चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने कल्याणपुर थाने में दी अपनी तहरीर में बताया कि पहले पक्ष में सुरेंद्र सिंह उर्फ गोरे सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शनि सिंह, रमेश, विवेक तिवारी, सचिन, अभिषेक कुमार, नागेंद्र सिंह, रचित पांडेय सहित लगभग 25 समर्थक शामिल थे।

दूसरे पक्ष में सत्येंद्र सिंह उर्फ शीलू, गोपाल सिंह, अमन सिंह, विक्रम सिंह, अचल सिंह, रणजीत सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, नीरज सिंह, सुरेंद्र सिंह राठौर, विराज सिंह, अमर सिंह, विवेक सिंह, शुभम सिंह, आदित्य सिंह और करीब 10-15 अज्ञात समर्थक बताए गए हैं।

इस मारपीट में कई लोग घायल हुए, जिन्हें पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कल्याणपुर थाना प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि चौकी प्रभारी की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

आसमान से बरसी आग, 42 डिग्री पार पहुंचा पारा

– तपिश से बेहाल हुए लोग, दोपहर बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा – धूप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *