Breaking News

युद्ध की हदें पार: रूस ने बरसाए 400 ड्रोन-18 मिसाइलें, 2 लोगो की मौत, जेलेंस्की की वैश्विक अपील

रूस :  रूस की तरफ से बढ़ते हमलों को देखते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सहायक देशों से रूस पर नए प्रतिबंध तेजी से लगाने की मांग की है। इससे पहले यूरोपीय संघ (EU) ने 20 मई को रूस पर कई प्रतिबंध लगाए थे। रूस ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर 400 ड्रोन और 18 मिसाइलों से हमला किया। इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। पिछले एक हफ्ते में रुस ने यूक्रेन पर तीसरी बार हमला किया है।

अमेरिका-रूस रिश्तों को सुधारने की कोशिश जारी: कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि मलबे से कई इमारतों, गैरेज और एक पेट्रोल स्टेशन में आग लग गई। यह हमला रूस के हाल के बड़े हमलों में से एक है, जिसने यूक्रेन की हवाई रक्षा पर दबाव बढ़ा दिया है।  जेलेंस्की गुरुवार को रोम में अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, जहां रूस पर नए प्रतिबंधों पर चर्चा होगी। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने कहा कि इस बैठक में यूक्रेन के पुनर्निर्माण पर ध्यान दिया जाएगा। दूसरी ओर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज मलेशिया में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे। इससे पहले ट्रम्प ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से नाराजगी जताई थी।रुस ने ट्रम्प की आलोचना पर शांत रहने की बात कही और कहा कि वह अमेरिका-रूस रिश्तों को सुधारने की कोशिश जारी रखेगा।

About NW-Editor

Check Also

यमन में फिर भड़का संघर्ष: अदन स्थित राष्ट्रपति भवन पर हूतियों का मिसाइल हमला, सऊदी अरब की ओर भेजा ड्रोन भी मार गिराया

सना। यमन में हूती विद्रोहियों और सरकार के बीच जारी संघर्ष एक बार फिर तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *