Breaking News

“नॉर्वे में पत्रकार के सवाल पर संजय राउत का पीएम मोदी पर तंज”

मुंबई। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पद छोड़ने से पहले उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस जरूर करनी चाहिए। उन्होंने यह बात उस समय कही जब नॉर्वे दौरे के दौरान पीएम मोदी ने एक पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दिया। इसके अलावा राउत ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि वहां जिस तरह से सरकार बनी, उस पर भी फिल्म बन सकती है। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि चुनाव में कई गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने ममता को संघर्ष करने वाली नेता बताया।

पीएम मोदी पर राउत का तंज : संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता और मीडिया के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद छोड़ने से पहले कम से कम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस जरूर करनी चाहिए। बंगाल चुनाव पर उठाए सवाल राउत ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि वहां चुनाव प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि कई जगह गड़बड़ी और अनियमितताओं की बातें सामने आई हैं।  ममता बनर्जी के समर्थन में बोले संजय राउत ने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा लड़ाई लड़ने वाली नेता रही हैं। उनके मुताबिक ममता हर मुश्किल समय में जनता के साथ खड़ी रहती हैं और गलत के खिलाफ आवाज उठाती हैं।

About NW-Editor

Check Also

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल की बढ़ती निकटता बनी राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र

नई दिल्‍ली: अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *