Breaking News

“‘एक महीने लड़ाई चलेगी उसके बाद आप…’ महंगाई पर RJD सांसद का केंद्र पर हमला”

पटना। बिहार के जहानाबाद से आरजेडी सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव की एक टिप्पणी सामने आई है। उनका यह बयान सोमवार को है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वो सोमवार को गयाजी शहर के केदारनाथ मार्केट के पास ‘द को-ऑपरेटिव बैंक’ के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां पर उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति और सहकारिता व्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है। स्थिति और होगी गंभीर आरजेडी सांसद ने अपने बयान में कहा था कि मौजूदा दौर में भारत में महंगाई और आर्थिक संकट की स्थिति गहराती जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर को-ऑपरेटिव को पैसा नहीं मिलता है तो स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी। लड़ाई के बाद क्या? सुरेंद्र प्रसाद यादव का कहना है, “अभी आपको नहीं पता चलेगा। अगर अमेरिका (शायद अमेरिका और ईरान के बीच कहना चाह रहे थे) की लड़ाई हो गई तो ज्यादा नहीं, एक महीने लड़ाई चलेगी उसके बाद आप लोग जय श्रीराम भुला जाइएगा और पिताजी स्वर्गवास हो गए होंगे तो उनका भी नाम याद आ जाएगा, क्योंकि हम संसद में बैठ रहे हैं तो देख रहे हैं कि क्या हो रहा है।”

ढेर नेता चल रहे पैदल आरजेडी सांसद आगे कहते हैं, “अभी तो ढेर नेता लोग पैदल चल रहा है, कोई टेंपू पर चल रहा है, कोई साइकिल से चल रहा है, लगा रहा है जोर, अरे कहां से लगेगा जोर, करेजा में तो कैंसर हो गया है। बचोगे कहां से? चलोगे कहां से जब कलेजे नहीं रह गया है तो इसलिए भयावह स्थिति आने वाली है, घबराइए मत।” लोगों ने सांसद से क्या कहा? इस कार्यक्रम में शामिल होने आने लोगों ने आरजेडी सांसद से कहा कि किस विभाग में पैसा है? विधायक पद, सांसद पद या फिर को-ऑपरेटिव पद में? उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि महंगाई और बढ़ने वाली है। अभी तो सिर्फ पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं, घबराइए मत दवा दारू पर भी असर पड़ने वाला है।

 

 

About NW-Editor

Check Also

🚨 सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: खतरनाक कुत्तों को दिया जा सकेगा मौत का इंजेक्शन

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को दूसरी जगह भेजने और उनकी नसबंदी से जुड़े, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *