Breaking News

सपाईयों ने विरोध प्रदर्शन कर एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के आदेशानुसार समाजवादी पार्टी व्यापार सभा जनपद बांदा के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के तत्वाधान में व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ़्तारी व रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के शोषण के विरोध में प्रदर्शन कर एडीएम बांदा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमे व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की असंवैधानिक गिरफ्तारी और रेहड़ पटरी के दुकानदारों के शोषण का पुरजोर विरोध किया गया। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और पार्टी की कद्दावर नेता नीलम गुप्ता पत्रकारों से बात चीत में बताया कि बीजेपी के शासन काल में आम जन मानस त्रस्त है ,गंभीर मुद्दों के उछलने के पहले दूसरे मुद्दों को उठाना बीजेपी माहिर रही है उन्होंने कुंभ में हुए हादसों में भी दुःख व्यक्त किया राष्ट्रीय सचिव ने कटाछ करते हुए कहा कि कुंभ में तीर्थ यात्रियों की गड़ना तो भाजपा सरकार कर ले रही है लेकिन कितने लोग हादसे के शिकार हुए उनकी गिनती नहीं कर पा रही है ये समाज के लिए दुखद है,उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की और सभी परिवारों को आर्थिक मदद की सरकार से मांग की उनके साथ में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डाक्टर मधुसूदन कुशवाहा महा सचिव इजाज खान राष्ट्रीय सचिव महिला सभा नीलम गुप्ता वृंदावन वैश्य वीरेन्द्र गुप्ता विदित त्रिपाठी वाशिक खान हिमांशु गुप्ता आरिफ रानू अजय प्रियांशु गुप्ता निषाद गुलशन सोनी पुरषोत्तम गुप्ता नसीर खान रोहित यादव आदिल खान अबरार खान शामिल रहें।।

About NW-Editor

Check Also

जसपुरा में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम,कबड्डी और खो-खो में खिलाड़ियों ने मारी बाजी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो जसपुरा,बांदा। बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को नरजिता बहुंडरी मिनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *