Breaking News

शिक्षा विभाग की लापरवाही, विद्यालय में लगा ताला

– विद्यालय में लटका ताला।
फतेहपुर। खागा तहसील के अंतर्गत विकास खंड ऐरायां के प्राथमिक विद्यालय सनावरदेई में शनिवार को विद्यालय में अध्यापकों के न पहुंचने से स्कूल में ताला लगा रहा जिसके कारण सभी बच्चे बाहर खेलते नजर आए तो वहीं पर कुछ बच्चे वापस लौट गए। विद्यालय में तैनात शिक्षक राजेश कुमार शुक्ला की ट्रेनिंग होने के दौरान संबंधित अटैच अध्यापक दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंचे। पूरे मामले में एबीएसए ऐरायाँ से फोनिक वार्ता करने पर बताया गया कि संकुल प्रभारी इजहारुल द्वारा किसी भी अध्यापक को अटैच किया गया होगा। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है किस कारण से विद्यालय अध्यापक नहीं पहुंचे हैं जांच पड़ताल कर जिम्मेदार के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के धाता में सरकारी योजनाओं का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की दी जानकारी

धाता, फतेहपुर। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *