Breaking News

वरिष्ठ वकील रामनरेश कटियार और भतीजे शुभम कटियार गिरफ्तार: कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

 

– बहू से विवाद में नया मोड़
– कमालगंज पुलिस ने भेजा जेल
– अधिवक्ता का बहू पर बेटे की हत्या और धन हड़पने का आरोप

फर्रुखाबाद। शनिवार को थाना कमालगंज पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल पारिवारिक विवाद में वरिष्ठ अधिवक्ता रामनरेश कटियार और उनके भतीजे शुभम कटियार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई आईजी स्तर पर दिए गए निर्देशों के बाद की गई। वहीं, आरोपित अधिवक्ता की पत्नी, जो कि एक प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर गाड़िया ब्लॉक कमालगंज मे प्रधानाध्यापक हैं, को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।

मामला अधिवक्ता रामनरेश कटियार की बहू शालू कटियार द्वारा दर्ज कराए गए उत्पीड़न के मुकदमे से जुड़ा है। शालू ने आरोप लगाया कि उनके ससुर और अन्य परिजनों ने उसके साथ उत्पीड़न किया। वहीं अधिवक्ता श्री कटियार ने पूरी कहानी को बहू की साजिश करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि उनके बेटे की मौत किसी दुर्घटना से नहीं, बल्कि बहू शालू के षड्यंत्र का परिणाम है।

कटियार का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे की मृत्यु के बाद मिले बीमा और अन्य धनराशि को अपने नाती के नाम फिक्स डिपॉजिट करवा दिया था, जिसे बहू जबरन हड़पना चाहती है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि बहू ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की योजना बनाई और अब वह खुद को पीड़िता दिखाने की कोशिश कर रही है।

कमालगंज पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया, जबकि महिला आरोपी को महिला संबंधित कानूनों के तहत अग्रिम जांच के बाद रिहा किया गया है।

थानाध्यक्ष कमालगंज राजीव कुमार ने बताया कि अधिवक्ता और उनके भतीजे को दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

About NW-Editor

Check Also

फर्रुखाबाद की लाइब्रेरी में दर्दनाक हादसा: अचानक विस्फोट से, 2 की मौत, 5 घायल

यूपी के फर्रुखाबाद में आज दोपहर एक लाइब्रेरी में तेज धमाका हुआ है, जिससे पूरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *