Breaking News

गंगा स्वच्छता अभियान में सक्रिय योगदान पर शैलेन्द्र शरण सिंपल सम्मानित, लखनऊ में मिला प्रशस्ति पत्र

फतेहपुर। एनजीओ गुरु प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लखनऊ स्थित एक होटल में आयोजित सेमिनार में समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सेमिनार में डायरेक्टर राजेश वर्मा ने समाजसेवा के रूप में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कुशल संचालन एवं सेवाएं दे रहे लोगों का चयन कर उनका उत्साहवर्धन किया।

एनजीओ गुरु प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राजेश वर्मा ने गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिंपल को प्रशस्ति पत्र देकर मंच के माध्यम से सम्मानित किया। बताया गया कि गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिंपल को मां गंगा की स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, गंगा आरती, गंगा यात्रा आदि कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए यह सम्मान दिया गया।

इस सम्मान पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल, एडवोकेट व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी, रज्जन गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता, मनोज सोनी आदि ने बधाई दी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, दोषी को उम्रकैद की सजा

फतेहपुर। दहेज हत्या के मामले में प्रभावी पुलिस पैरवी और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *