Breaking News

एसएसपी द्वारा एएस चेक टीम एवं डॉग स्क्वायड, फायर सर्विस टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान ।

इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा एएस चेक टीम एवं डॉग स्क्वायड, फायर सर्विस टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान दिनांक 16.11.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एंटी-सबोटाज (AS) चेक टीम एवं डॉग स्क्वायड व फायर सर्विस टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्लेटफ़ॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, पार्किंग क्षेत्र तथा ट्रेनों में संदिग्ध वस्तुओं व गतिविधियों की गहनता से जांच की गई।

डॉग स्क्वायड की टीम ने यात्रियों के सामान व आसपास के क्षेत्रों का सूक्ष्म निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के तहत ऐसे अभियानों को नियमित रूप से चलाया जा रहा है इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभय नाथ त्रिपाठी व अन्य अधि0/कर्मचारी गण मौजूद रहे

About Rizvi Rizvi

Check Also

केरल में सियासी हलचल तेज, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

केरल। केरल की राजनीति में भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले ने नया मोड़ ले लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *