Breaking News

“शादी का झांसा बन गया छलावा: 4 साल तक युवती से संबंध, अब न्याय के लिए भटक रही दर-दर”

उत्तर प्रदेश: कासगंज जिले में एक छात्रा ने CISF के जवान पर शादी का झांसा देकर बलात्कार और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी और उसके चाचा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता पिछले दो महीने से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है। लेकिन उसकी गुहार किसी ने नहीं सुनी।

शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह सत्य राजपूत पुत्र महेश राजपूत, निवासी गांव गुडगुडी के साथ एक लंबे समय से रिश्ते में थी। इस दौरान आरोपी युवक सत्य राजपूत ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने लिखित शिकायत में कहा है कि आरोपी ने 18 दिसंबर 2024 और 19 अगस्त 2025 को कासगंज में नदरई के पास एक रेस्टोरेंट में पीड़िता को बुलाया और जबरन बलात्कार किया। इस जघन्य अपराध में उसके चाचा सूरजपाल ने भी सहयोग किया। विरोध करने पर दोनों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता के मुताबिक, अब सत्य राजपूत की नौकरी सीआईएसएफ (CISF) जवान के रूप में लग गई है। वह शादी से साफ इनकार कर रहा है। पीड़ित छात्रा ने इसे अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ और धोखा बताया है। वहीं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि आरोपी सत्य राजपूत और उसके चाचा सूरजपाल के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे उसे न्याय मिल सके और ऐसे अपराधियों को सबक सिखाया जा सके।

About SaniyaFTP

Check Also

मामा ने पोर्न देख 9 महीने की भांजी को बनाया शिकार; खेत में गंभीर हालत में मिली बच्ची

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *