Breaking News

“इंस्टा पर शुरू हुआ प्यार, होटल में हुई मुलाकात और मौत पर खत्म हुई कहानी: पुलिस ने खोला हत्या का राज”

जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम का प्यार एक महिला की मौत का कारण बन गया। महिला के प्रेमी ने महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया और फिर खुद मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने अब घटना का खुलासा किया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, 11 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे कोतवाली क्षेत्र के खरपरी बंबे के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज कर शव के शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। महिला के बारे में कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में महिला की पहचान फर्रुखाबाद निवासी के रूप में हुई थी, जिसकी गुमशदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पूछताछ में महिला के परिजनों से पूरी जानकारी जुटाई। इसमें पता चला महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की और फिर हत्या करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

महिला की हत्या करने वाले युवक की पहचान अरुण राजपूत के रूप में हुई, जो उसका प्रेमी था। अरुण एलाऊ थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह गुरुग्राम में कैंटर चलता था। मृतक महिला से करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद दोनों में बातचीत होने लगी और वह फर्रुखाबाद के होटल में मिले। महिला ने युवक को रुपये भी दिए थे। बाद में महिला ने रुपये देने या शादी करने की बात कही। इससे परेशान होकर प्रेमी ने उसे मैनपुरी बुलाया और फिर यहीं पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसके पास से दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

About NW-Editor

Check Also

ओपीडी जल्दी बंद होने से मरीज बेहाल, घंटों लाइन में लगने के बाद निराशा

मंडलीय अस्पताल में शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के ओपीडी एक घंटे पहले बंद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *