Breaking News

खागा में यादव महासभा के नए कार्यालय का उद्घाटन, मुलायम सिंह यादव के विचारों को किया गया याद

खागा, फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को खागा में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय यादव महासभा के कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने किया। कार्यक्रम में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन तथा समाजवादी विचारधारा के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों को प्रमुखता से उठाया। उनके विचार सामाजिक समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने और आपसी एकता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। कार्यालय उद्घाटन के दौरान संगठन की गतिविधियों का विस्तार करने, समाज के लोगों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाने पर जोर दिया गया।
खागा के अलावा बिंदकी, जहानाबाद, हुसैनगंज, अयाह शाह और बहुआ समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर भी नेताजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में संगीता पासी, अखिलेश मौर्य, खागा नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव, रत्नेश रत्ना, दिनेश कुमार, राजकुमार, रामपाल, क्रवाल मौर्य, अमन यादव, उमेश यादव, शिवप्रकाश सिंह, हनुमान सिंह, रामसिंह, जितेंद्र सिंह, पारख यादव, कृष्णा यादव और शिवप्रकाश बालक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा में नो एंट्री बेअसर, शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन

खागा, फतेहपुर। नगर को जाम और भारी वाहनों के बढ़ते दबाव से निजात दिलाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *