Breaking News

भाई को बचाने चला….. नदी ने छीन लिए परिवार के दो लाल

 

गाजीपुर: यूपी के गाजीपुर (Ghazipur) जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के खजुरी गांव (Khajuri village) से गुजरी कर्मनाशा नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों (brother) की मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगो ने दोनों भाइयों को डूबता देख शोर मचाया और बचाने के लिए नदी में छलांग लगाकर जान पर खेलकर नदी से बाहर निकाला।

इसके बाद तुरंत अस्पताल (hospital) ले गए जहां इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव से गुजरी कर्मनाशा नदी में दो सेज भाई नहाने के लिए पहुंचे थे। उसमे से एक भाई का पैर फिसल गया और डूबने लगा, तभी दूसरे भाई ने उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया।

इस दौरान दोनों डूबने लगे। दोनों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोगों के शोर मचाते ही ग्रामीण बचाने के लिए नदी में कूद गए और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मामले की पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश को पीएम के लिए भेज दिया और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही इस घटना के बाद परिजनों में चीख- पुकार मच गई और महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिवार के दोनों दिए नदी में बुझ गए।

About NW-Editor

Check Also

भाजपा युवा भाजपा नेता आनन्द राय मुन्ना की तेज़ पैठ मोहम्मदाबाद में, क्या बदलने वाले हैं 2027 के सियासी समीकरण

  ​ भांवरकोल,गाजीपुर मोहम्मदाबाद की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *