Breaking News

पीड़िता ने पुलिस पर लगाया फर्जी एनकाउंटर का आरोप

 

फतेहपुर। किशनपुर थाना के सरौली की रहने वाली तवीजुन पत्नी इस्माइल ने जिलाधिकारी के नाम दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि पीडिता का पुत्र समीर सर्वाेदय इंटर कॉलेज किशनपुर में कक्षा 10 का विद्यार्थी है। 15 जून से प्रार्थिनी का पुत्र नाबालिक समीर व पति इस्माईल स्थानीय पुलिस पकड़कर ले गई, उनसे किसी को मिलने नहीं दिया गया। पूछने पर कुछ बताया भी नहीं। पीडिता का परिवार इधर-उधर भटक रहा है। पीडिता ने आरोप लगाया कि आज उन्हें पता चला कि उनके पुत्र समीर का फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया और उनके पुत्र को अब भी किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा और न ही जानकारी दी जा रही है। वही किशनपुर पुलिस ने अभियुक्त समीर पुत्र इस्माइल निवासी सरोली को इंटेलिजेंस विंग व थाना किशनपुर की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र के जिहरवा गांव अंतर्गत पुलिया पर घेराबंदी कर अभियुक्त के गिरफ्तारी का प्रयास किया। अभियुक्त द्वारा खुद को पुलिस के घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त समीर के दाहिने पैर में गोली लगने से समीर घायल हुआ। अभियुक्त के कब्जे से एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस 740 रुपए नगर बरामद किया। घायल अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएससी हरदो में भर्ती कराया गया और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने समीर पर 10 वर्ष किशोर के अपहरण की घटना में संलिप्तता बताया है।

About NW-Editor

Check Also

ईदुल अजहा पर्व को लेकर ईदगाह को किया चकाचक

– चेयरमैन व सभासदों ने सफाई कार्य का किया निरीक्षण – ईदगाह में सफाई व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *