Breaking News

मुरैना मे एक व्यक्ति को तीन लोगो ने मारी गोली तीनो पुलिस की ग्रिफत मे…

 

मुरैना के देवगढ़ में एक व्यक्ति को घेर कर उस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को देवगढ़ थाना पुलिस ने दबोच लिया है। तीनों आरोपियों को देवगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें, कि आशीष पुत्र रामविनोद दुबे, निवासी मंजीतपुरा, देवगढ़ अपने खेत पर जा रहा था। उसी समय तीनों आरोपी जो कि पहले से ही उससे रंजिश रखते थे, उन्होंने उसे घेर लिया और उसके ऊपर कट्‌टे से फायरिंग करने लगे, आरोपियों से बचने के लिए वह जान बचाकर भागा लेकिन भाग नहीं सका। आरोपियों ने उसे गोली मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुरानी रंजिश थी दोनों पक्षों में
पुलिस के अनुसार आरोपी वृन्दावन गंगावर, रामवीर व समी दुबे की आशीष दुबे से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते 21 फरवरी को जब वह खेत पर जा रहा था, उसी समय चारों ने घेर कर उसे जान से मारने की नियत से उस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार
देवगढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया। बाद में तीनों को न्यायालय में पेश कर जौरा जेल भेज दिया गया है।

 

About NW-Editor

Check Also

सुप्रीम कोर्ट का महिला सैन्य अधिकारियों के पक्ष में बड़ा फैसला, सेना के भेदभावपूर्ण रवैये पर फटकार

भारतीय सशस्त्र बलों में लैंगिक समानता को नई शक्ति प्रदान करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *