Breaking News

प्रतिष्ठानों में जाकर व्यापार मंडल ने व्यापारियों के साथ मनाई होली

फतेहपुर। सर्वसमभाव, एकता, और समरसता के भाव के साथ उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के समस्त पदाधिकारीगण ने बुधवार को व्यापारी बंधुओं से उनके प्रतिष्ठानों में जाकर पुष्प वर्षा कर और अबीर गुलाल लगाते होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी और जिलाध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व मे जीटी रोड से चौक, कोतवाली रोड, ज्वालागंज के व्यापारियों के पास जाकर समस्त पदाधिकारियों ने समस्त व्यापारियों को होली पर्व की शुभकामना दी। कृष्ण कुमार तिवारी ने जिले के समस्त व्यापारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने व्यापारी बंधुओं के साथ ऐसे समारोहों के आयोजन से जुड़ाव और स्नेह बढ़ता है,व्यापारी व्यस्त होने के कारण चाहते हुए भी ऐसे कार्यक्रमों मे शामिल नहीं हो पाता इसलिए हम सभी ने मिलकर यह निर्णय लिया कि व्यापारी भाइयों के पास जाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं देकर होली मिलन किया जाएं। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि व्यापारी भाइयों के पास जाकर होली मिलन का उद्देश्य व्यापारी बंधुओं की एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है। इस मौके पर श्रवण दीक्षित (सह सचिव) प्रेमदत्त उमराव (उपाध्यक्ष) संदीप श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष) प्रशांत सिंह आशीष सिंह (महामंत्री) जय किशन (संयुक्त महामंत्री ) धनंजय मिश्रा राजकुमार गुप्ता सलामत अली आकाश सिंह भदौरिया (युवा जिलाध्यक्ष) अजीत विद्यार्थी (नगर अध्यक्ष) भवर सिंह शिवम त्रिवेदी उदय प्रताप सिंह राकेश गुप्ता सौरभ गुप्ता संजय गुप्ता अनिल साहू अञ्चल रस्तोगी राज गुप्ता विमल शुक्ला मो इसराइल गंगासागर गोपालजी, लकी साहू, रविशंकर गुप्ता, वैभव सिंह शनि तिवारी आदित्य सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

– समयबद्ध निस्तारण के अधीनस्थों को दिए निर्देश – कार्यालय में जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *