Breaking News

फतेहपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर के बाद ट्रक-DCM भिड़ंत, CCTV में कैद पूरी घटना

फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हादसे के दौरान, पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने सड़क पर गिरे बाइक सवार और पैदल युवक को बचाने के लिए तुरंत ब्रेक लगाया। इसी समय, ट्रक के ठीक पीछे चल रही एक डीसीएम गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई।

इस टक्कर में डीसीएम चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पैदल चल रहा युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और हाईवे पर घूम रहा था। घायल डीसीएम चालक और पैदल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। तीन दिन पूर्व नलकूप से घर लौट रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *