राजस्थान के झुंझुनूं में मंड्रेला रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में कार पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना एक आवारा पशु के अचानक सामने आने से हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ जिसे जयपुर रेफर किया गया है।
HighLights
- झुंझुनूं में कार पलटने से तीन लोगों की मौत।
- आवारा पशु के सामने आने से हुआ भीषण हादसा।
- एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जयपुर रेफर।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंड्रेला रोड पर एक कार के पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक आवारा पशु अचानक चलती कार के सामने आ गया। इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई, कई मीटर तक उछलते हुए खेत में जा गिरी।
तीन की मौके पर मौत
हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विजय, गौरव और सुनील के रूप में हुई है, जो झुंझुनूं के रहने वाले थे। वहीं, चौथा व्यक्ति जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
भजन कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
पुलिस के मुताबिक, सभी लोग सोनासर में आयोजित एक भजन कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
News Wani
