Breaking News

कैंडल मार्च निकाल प्लेन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

– परिवारीजनों को असीम दुख को सहन करने के लिए ईश्वर से की प्रार्थना
– प्लेन हादसे के मृतकों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते रेडक्रास सोसाइटी के लोग।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुसांगिक संगठन आरोग्य भारती के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुजरात के अहमदाबाद में लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक-ऑफ होने के तुरंत बाद क्रैश होने के बाद 241 लोगों की जान जाने पर आत्मा की शांति व इस असहनीय पीड़ा को सहने के लिए इनके परिवारीजनों को शक्ति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने पहले कैंडल मार्च निकाला, जो शास्त्री चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक तक निकाला गया। कैंडल मार्च निकालते समय सभी सदस्य मौन रखते हुए व हाथ जोड़कर निरंतर प्रार्थना करते हुए निकले, फिर दो मिनट का मौन रखकर सभी मृतात्माओं की शांति हेतु सुभाष चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिवारीजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर संरक्षक महेंद्र शुक्ल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मोहनज्योति, डॉ विवेक श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, सलाहकार संजय श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य रीता सिंह तोमर, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, अंगद सिंह, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, प्रशांत पाटिल, प्रवीण प्रसून, कौशल श्रीवास्तव, आचार्य रामनारायण, चैतन्य कुमार सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *