Breaking News

शहीद जवान की पुण्यतिथि पर निकाली तिरंगा यात्रा

– स्मृति स्थल में लगी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
–  तिरंगा यात्रा निकालते युवा।
बिंदकी, फतेहपुर। मलवां विकास खंड के मौहार गांव में शहीद शुभम सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली और पैरा कमांडो शहीद शुभम सिंह के स्मृति स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौहार गांव निवासी देवी प्रसाद सिंह के बड़े पुत्र शुभम सिंह 18 मार्च 2017 को सेना में भर्ती हुए थे। बाद में उन्हें पैरा कमांडो की आगरा यूनिट में तैनात किया गया। 22 वर्षीय शुभम सिंह 29 जवानों के दल के साथ प्रशिक्षण के लिए उत्तराखंड के उत्तरकाशी गए थे, जहां 4 अक्टूबर 2022 को हिमस्खलन में वह शहीद हो गए थे। शनिवार को उनके स्मृति स्थल मौहार पर युवाओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इससे पहले, गांव से चौडगरा कस्बा होते हुए मौहार के शहीद स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और भारत माता की जय तथा शहीद शुभम सिंह अमर रहे के नारे लगाए। शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में उनके बाबा कैप्टन पीतांबर सिंह, पिता देवी प्रसाद सिंह, मां फूलन, भाई पैरा कमांडो सत्यम सिंह, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, हरिओम परिहार, सत्यम सिंह गौतम, अर्पित सिंह, शिवम राठौड़, पुष्पेंद्र सिंह गौतम, कमल परिहार, मोहित सिंह और पंकज सिंह परिहार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

स्कूल बस चालकों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

– रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन ने जरूरतमंदों को बांटे चश्मे – स्कूल बस चालकों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *