Breaking News

ईरान को आर्थिक मदद के दावे पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘यह पूरी तरह गलत’

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता फाइनल हो चुका है. दावा किया जा रहा था कि पीस डील के तहत अमेरिका ईरान को 300 अरब डॉलर मदद देगा. अब इस पर यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने यह भी ऐलान किया कि ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हो गया है.

क्या बोले ट्रंप?: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट में लिखा,  ‘ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हो गया है! साथ ही, यह खबर कि अमेरिका ईरान को 300 मिलियन डॉलर दे रहा है, फर्जी खबर है, जिसे डेमोक्रेट्स ने फैलाया है!’ ट्रंप का यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को खत्म करने और पीस डील के ऐलान के बाद आया. ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम और प्रतिबंधों में राहत पर बातचीत के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर साइन किए गये हैं. हालांकि, अभी तक इस डील की डिटेल सार्वजनिक नहीं हुई है. स्थायी सीजफायर पर भी दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है.

जेंडी वेंस ने की तारीफ: ट्रंप के ईरान के परमाणु हथियार न रखने पर सहमति की उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी तारीफ की है. उन्होंने कहा कि ट्रंप के राजनयिक प्रयासों ने एक बार फिर परिणाम दिए हैं और इस बात की पुष्टि की कि ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना समझौते का एक मुख्य मुद्दा बना हुआ है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए एक वीडियो मैसेज में वेंस ने कहा, ‘राष्ट्रपति पहले दिन से ही स्पष्ट रहे हैं कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखेगा. एक बार फिर राष्ट्रपति ट्रम्प के शांति स्थापित करने के प्रयासों का अमेरिकी लोगों को फायदा मिला है, उन अनगिनत प्रयासों के बावजूद जो अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रम्प से नफरत करने वाले लोगों की ओर इसे असफल करने के लिए किए गए थे.’

इस समझौते पर इस सप्ताह के आखिरी में जिनेवा में औपचारिक रूप से हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. स्विट्जरलैंड, अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के साथ मिलकर इसे पूरा करने की तैयारी में हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने इस समझौते को ‘बेहद शक्तिशाली डॉक्यूमेंट’ बताया है और संकेत दिया है कि हस्ताक्षर समारोह के बाद इसका मसौदा सार्वजनिक किया जाएगा.

About NW-Editor

Check Also

रिहायशी इलाके में भीषण ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

चीन: दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी (Guangxi) इलाके में जोरदार ब्लास्ट हुआ है. स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी एक आधिकारिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *