Breaking News

मुंबई में भांडुप में बेकाबू बस ने 13 लोगों को कुचला, 4 की मौत; इलाके में मचा हड़कंप

मुंबई: मुंबई के भांडुप में रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार देर रात हादसा हुआ. यहां पर एक बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल दिया. हादसे में 3 महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई. 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसा रात 9:35 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बस से हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस रिवर्स करते वक्त बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया. हादसे के बाद बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. घटना के बाद एम्बुलेंस, मुंबई फायर ब्रिगेड और BEST की टीम मौके पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक पीड़ितों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से राजावाड़ी और एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई. मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है. बस ने एक बिजली के खंभे को भी टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

About NW-Editor

Check Also

मुंबई में आतंकी संगठन से कथित जुड़ाव के आरोप में युवक गिरफ्तार, मोबाइल से मिली संदिग्ध ऑडियो क्लिप

मुंबई। मुंबई के माहिम इलाके में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने 33 वर्षीय मोहम्मद हसन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *