Breaking News

डायट के मूल्य महाकुंभ में शिक्षकों ने किया ज्ञान स्नान

–   प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते प्राचार्य।
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित तीन दिवसीय संवैधानिक एवं मानवीय मूल्यों आधारित प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन शुक्रवार को प्राचार्य/उपशिक्षा निदेशक आरती गुप्ता एवं सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया।
तृतीय एवं अंतिम दिवस की शुरुआत प्रातः वंदना व प्रतिवेदन के साथ हुई। इसके बाद प्रशिक्षण सत्रों में भारती सिंह ने शिक्षण योजना, कौशल कुमार अंकुर ने विद्यालय एवं कक्षा प्रबंधन, संजीव सिंह ने पारिवारिक मूल्यों, डॉली सिंह ने मूल्यों के विकास में माइंडफुलनेस विषय पर प्रभावी प्रशिक्षण दिया। सत्रों के दौरान प्रतिभागियों ने विषयवस्तु की सराहना करते हुए अपने अनुभव और विचार साझा किए। समापन अवसर पर विस्तृत प्रतिपुष्टि भी प्रदान की गई। संस्थान के अनुसार दूसरे बैच का प्रशिक्षण 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसमें माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक भी प्रतिभाग करेंगे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *