Breaking News

रामलीला में विभिन्न प्रसंगों का किया गया मंचन

– कस्बे अमौली में आयोजित हुआ एक दिवसीय रामलीला का कार्यक्रम
अमौली/फतेहपुर भगवान श्री राम ने जब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर धनुष का खंडन किया तो परिसर श्री राम के उद्घोष से गूंज उठाl अमौली कस्बा मुख्यालय अंतर्गत नंदनी गेस्ट हाउस के पास विशाल मैदान में एकदिवसीय रामलीला का विशाल आयोजन सुप्रसिद्ध कलाकारों के मंचन द्वारा संपन्न किया गयाl इसमें मंच के माध्यम से मिथिला में भगवान श्री राम की पावन धनुष भंग लीला का मंचन कियाl जनक विलाप एवं श्री राम का भ्रात प्रेम व लक्ष्मण परशुराम संवाद सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई l जैसे ही भगवान श्री राम ने भगवान शंकर के पावन अजगव धनुष का खंडन कियाl और राजा जनक की प्रतिज्ञा पूरी कर मिथिला वासियों को मंत्र मुग्ध कियाl प्रातः कालीन बेला पर लक्ष्मण जी व परशुराम के मध्य तीखी नोंकझोंक देखने को मिलीl यह आयोजन वास्तव में एक शानदार आयोजन रहा कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत की गई इस दौरान सर्वेश कुमार अग्निहोत्री, कल्लू पांडे,बराती लाल तिवारी,कुलदीप तिवारी, मनोज शुक्ला, रंजन शुक्ला,महेंद्र तिवारी,संजय अग्निहोत्री, मँझिले शुक्ला समेत बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम की पावन लीलाओं का आनंद लिया l

About NW-Editor

Check Also

दीपावली पर 16 जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखेरी खुशियां, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बांटे उपहार

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी। दीपावली का त्योहार हर किसी के जीवन में खुशियां लेकर आए, इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *