Breaking News

2027 के चुनाव में भाजपा को हराने का सपा ने बनाया लक्ष्य, फतेहपुर की सभी सीटों पर जीत का दावा

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोमवार को खागा विधानसभा क्षेत्र के रक्षपालपुर स्थित एक पैलेस में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अत्याचार बढ़े हैं। किसान, बेरोजगार और महिलाएं परेशान हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर सामाजिक न्याय की पीडीए सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत दर्ज करेगी।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए कोई गठबंधन नहीं, बल्कि जनता का जनबंधन है। जनता पीडीए के साथ है और संविधान की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों और बेरोजगारों की आवाज उठाने वालों पर लाठियां चलाई जा रही हैं। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध भी चिंता का विषय हैं। इन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की सरकार बनाने के लिए संघर्ष कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कन्या विद्याधन योजना शुरू की थी। इसी का परिणाम है कि आज बेटियां शिक्षा के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरियों में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में डॉ. मोहन सिंह की जीत को कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम बताते हुए बधाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अफसर अली ने की। सम्मेलन को सांसद नरेश उत्तम पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, खागा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस, सिद्धार्थ कोरी, नरेश पासी, रत्नेश रत्ना पासी और संगीता राज पासवान ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बिपिन सिंह यादव, हीरालाल साहू, नगर अध्यक्ष आजम खान, बीना पटेल, नंदकिशोर, मोहम्मद आजम खान, अमित मौर्य, अरुणेश पांडेय, चौधरी मंजर यार, कलीम शेख और परवेज आलम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की जिंदगी खत्म; परिवारों में मचा कोहराम

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहराइच कोल्ड स्टोर के सामने हुए भीषण सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *