Breaking News

**”खेलते समय 5 वर्षीय बच्चा छत से गिरा, सरिया पेट में घुसा; गंभीर हालत में कानपुर रेफर”**

फतेहपुर में एक घटना सामने आई है, जहां छत पर खेल रहा 5 वर्षीय बच्चा नीचे गिर गया। पड़ोस के घर से निकली सरिया उसके पेट के आर-पार हो गई। गंभीर हालत में बच्चे को कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

यह घटना खखरेरू थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 में हुई। लड्डन पठान के घर पर 31 अक्टूबर को बेटे की शादी होनी है, जिसके लिए रिश्तेदार आने शुरू हो गए हैं। फतेहपुर शहर के रहने वाले वकील भी अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने आए थे।

रविवार सुबह करीब 10 बजे वकील का 5 वर्षीय बेटा जैन घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे जा गिरा।

नीचे गिरते ही पड़ोस के घर से निकली सरिया उसके पेट में घुस गई और आर-पार हो गई। परिजनों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर देखा। उन्होंने किसी तरह कटर से सरिया काटकर बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए उसे तत्काल कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्चे के पिता वकील ने फोन पर बताया कि वे उसे कानपुर ले जा रहे हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वे अपने रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे।

About NW-Editor

Check Also

विजयपुर सरकारी अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने का आरोप, 800 रुपये तक का खर्च उठाने को मजबूर

खागा, फतेहपुर। विजयपुर स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों को चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाएं खरीदने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *