– चिकित्सक ने नार्मल प्रसव कराकर रचा इतिहास
– जच्चा बच्चा सुरक्षित, अस्पताल प्रशासन में भी उत्साह
– नार्मल प्रसव के बाद बच्ची को गोद में लिए डा. खुशबू।
फतेहपुर। जाको राखे साइंया मार सके न कोए, यह कहावत उस समय एक बार फिर चरितार्थ हुई जब एमएम हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक डॉ खुशबू सिंह के कुशल देखरेख में महिला ने छह किलो की बच्ची की कुशलतापूर्वक नार्मल डिलेवरी करवाई। महिला की सुरक्षित डिलेवरी के बाद अस्पताल प्रशासन काफी खुश है। वहीं जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ्य व चिकित्सको की निगरानी में है। असोथर ब्लाक के ग्राम कोर्रा कनक की रहने वाली सुधा पत्नी राजेश को तीसरी बार प्रसव होना था। चिकित्सकों ने बच्चे का अधिक वजन का बताकर ऑपरेशन बताया था। महिला को एमएम हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ खुशबू सिंह के बारे में जानकारी हुई तो चिकित्सक की सलाह लेने को अस्पताल आयी। जहां चिकित्सक खुशबू सिंह ने उसे सुरक्षित प्रसव का भरोसा दिलाया। रविवार को चिकित्सक खुशबू सिंह ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला के छह किलो की बच्ची का जन्म देने की असाधारण घटना पर चिकित्सक खुशबू सिंह ने बताया कि आम तौर पर ऐसे मामलों में बड़े अस्पताल में ऑपरेशन के ज़रिए ही प्रसव कराया जाता है। महिला के पहले से ही तीन पुत्र थे। चौथी बार प्रसव के लिए महिला आयी थी। रिपोर्ट्स देखने के बाद उन्हें केस बेहद चुनौतीपूर्वक लगा। छोटे शहर में कम सुविधा होने के बाद भी अस्पताल के कुशल स्टाफ के साथ मिलकर उन्होंने अपने अनुभव के बल पर महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया है। महिला के सुरक्षित प्रसव से छह किलो की बच्ची को जन्म देने पर परिजनों के साथ ही अस्पताल प्रशासन भी बेहद उत्साह में है। ऐसे चुनौतीपूर्वक केस चिकित्सा विज्ञान के लिए भी बेहद गर्व की बात हैं।

News Wani