Breaking News

पुणे में दरिंदगी! सरकारी बस में महिला से दुष्कर्म

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के स्वर्गेट बस स्टैंड पर खड़ी राज्य परिवहन बस के अंदर एक व्यक्ति ने 26 वर्षीय महिला के साथ कथित रेप किया है। घटना पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर हुई। CCTV की मरद से आरोपी को पहचान लिया गया है, लेकिन इसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी का नाम दत्तात्रेय रामदास है। पुलिस ने उसे अरेस्ट करने के लिए 8 टीमें बनाई हैं। आरोपी का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड है। महिला घरों में काम करती थी। वह अपने गांव जाने के लिए बस में चढ़ी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की।

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 5.45 से 6.30 बजे के बीच हुई। CCTV फुटेज में आरोपी महिला से बात करते दिखा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे दीदी कहकर बुलाया। महिला ने उससे गांव जाने वाली बस के बारे में पूछा तो आरोपी उसे बस में ले गया। बस एक तरफ खड़ी थी, उसमें रोशनी नहीं थी। महिला ने कहा कि उसने झिझकते हुए पूछा कि लाइटें नहीं जल रही हैं, तो उसने उससे कहा कि अन्य यात्री सो रहे हैं, इसलिए अंधेरा है। जैसे ही वह बस में दाखिल हुई, तो उसने दरवाजा बंद किया और रेप किया। उसने अपनी साथी को घटना की जानकारी दी। दोनों ने जाकर पुलिस से शिकायत की। डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, परेशान करने वाली और गुस्सा दिलाने वाली घटना हुई है।

इस घटना ने सिख झुका दिया है। आरोपी का अपराध माफ करने वाला नहीं है। इसके लिए फांसी के अलावा कोई सजा नहीं हो सकती है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कहा- राज्य में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं की सुरक्षा की कीमत पर ‘मुफ्त’ सुविधाओं पर ध्यान दे रही है। सुप्रिया सुले ने कहा- पुलिस को नियमित रूप से गश्त करनी चाहिए। ये घटना से नजर आता है कि असामाजिक तत्वों को कानून का कोई डर नहीं है। गृह विभाग पुणे में अपराध को रोकने में विफल रहा है।

About NW-Editor

Check Also

बेंगलुरु में अमेरिकी अरबपति के NGO पर ED रेड!

बेंगलुरु स्थित जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन, ओपन सोरोस फाउंडेशन (OSF) और एमनेस्टी इंटरनेशनल के दफ्तरों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *