फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, जाफरगंज थाना क्षेत्र के अधफरीपुर गांव निवासी रामपाल का पुत्र रामसनेही करीब 20 दिन पहले सूरत से वापस आया था। सूरत से लौटने के बाद वह अपनी ससुराल रोशनपुर चला गया था और वहीं रह रहा था।
बताया गया कि बीती रात रामसनेही ने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। रामसनेही अपने पीछे पत्नी वंदना देवी और ढाई वर्षीय पुत्री नैन्सी को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
News Wani
