फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अकली का पुरवा मजरे बहेरा गांव में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम को विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अकली का पुरवा मजरे बहेरा गांव निवासी रामभरोसे का चार वर्षीय पुत्र सुमित सिंह मंगलवार की शाम करीब छह बजे अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौके पर मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
News Wani
