Breaking News

फतेहपुर में युवाओं को मिला करियर संवारने का मंत्र, रोजगार मेले में नौकरी के अवसरों की जानकारी

फतेहपुर। युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी हासिल की।

कार्यशाला में प्रभारी कैरियर काउंसिलिंग शशांक पांडेय ने छात्र-छात्राओं को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल, सेवायोजन पोर्टल और भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन पोर्टलों के माध्यम से युवा अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही विभिन्न नौकरियों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

कैरियर काउंसलर एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्रेय शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध कैरियर के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों की कैरियर से जुड़ी शंकाओं का समाधान करते हुए रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय कुमार पांडेय ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को कैरियर के प्रति गंभीर होकर समय रहते अपनी दिशा तय करने की सलाह दी।

बताया गया कि जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 22 अगस्त को कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें रोजगार की तलाश कर रहे युवा प्रतिभाग कर विभिन्न कंपनियों और रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने युवाओं से रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, दोषी को उम्रकैद की सजा

फतेहपुर। दहेज हत्या के मामले में प्रभावी पुलिस पैरवी और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *