Breaking News

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत एम डी जैन इंटर कॉलेज में मनाया गया स्वेदशी खेल सत्र

 

सिरसागंज:- नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वदेशी खेल सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
नीरज कुमार जैन ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा पे चर्चा की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन के उपरान्त विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला 12 जनवरी से 23 जनवरी तक निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत आज के कार्यक्रम स्वदेशी खेल सत्र में विद्यालय के प्रवक्ता संजय कटारा द्वारा छात्र- छात्राओं को दौड़ प्रतियोगिता, श्रीमती प्रीती जैन द्वारा छात्राओं को खों खों एवं अन्य खेल क्रियाएं कराई गई। छात्रों की दौड़ प्रतियोगिता में अरसद एवं अमित ने प्रथम स्थान, हार्दिक एवं हर्षित ने द्वितीय स्थान एवं आदेश और प्रभात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता में गुंजन ने प्रथम स्थान, पूनम ने द्वितीय स्थान एवं कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन निशान्त जैन, अंजय जैन, शैलेंद्र जैन, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, प्रशांत जैन एवं विपुल जैन ने किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षक साथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

About NW-Editor

Check Also

सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना’ का बड़ा कैंप, तेजी से बनाए जा रहे ‘स्टेट हेल्थ कार्ड’

फिरोजाबाद । जनपद फिरोजाबाद के समस्त राजकीय कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पेंशनरों तथा उनके आश्रित परिजनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *